फिरोजाबाद के टापाकलां में प्रसव के बाद महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने हंगामा किया। वे शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव ले जाना चाहते थे। थाना उत्तर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
थाना उत्तर क्षेत्र के टापाकलां निवासी पूनम देवी (23) पत्नी राहुल कुमार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने तीन सितंबर को बंबा चौराहा स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले गए थे। महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी स्वस्थ पैदा हुई, लेकिन महिला की स्थिति बिगड़ती चली गई।
परिजन उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए। उपचार के दौरान पांच सितंबर की देर रात पूनम की मौत हो गई। परिजन शव को टापाकलां ले आए और अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी पूनम के मायके वाले मैनपुरी थाना किशनी के गांव समाइनकटरा हिंदूपुरा से आ गए।