फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की धाय गिरने से महिला की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरों के सिरावली फाजिलपुर में मिट्टी खोदते समय ढाय गिर जाने से महिला की दबकर मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

रामवती (30) पत्नी राजू घर की लिपाई पुताई के लिए दोपहर के समय गांव में ही मिट्टी खोदने के लिए गई थी। इसी बीच ढाय महिला के ऊपर आ गिरी, जिसके नीचे महिला दब गई। जब गांव के लोगों ने हादसा देखा तो चीख पुकार मच गई। लोग एकत्रित हो गए, परिजन भी आ गए। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने काफी प्रयास के बाद मिट्टी को हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद शव उनके सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें