फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: बांकेबिहारी के दर्शन नहीं हुए तो त्याग दूंगी प्राण, मंदिर के बाहर फूट-फूटकर रोई महिला

Mon, 29 Aug 2022 02:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

प्रयागराज से अपने पति के साथ ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु भीड़ के दबाव के कारण ठाकुर जी के दर्शन नहीं कर पाई। इस पर वह फूट-फूटकर रोने लगी। 
विज्ञापन
मंदिर के बाहर फूट-फूटकर रोई महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को भी भीड़ का दबाव रहा। भीड़ ऐसी रही कि कई श्रद्धालु अपने आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन भी नहीं कर सके। प्रयागराज से पति के साथ ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु भीड़ के दबाव के कारण ठाकुरजी के दर्शन नहीं कर पाई। आराध्य के दर्शन न होने पर महिला फूट-फूटकर रोने लगी। महिला ने कहा कि मेरे आराध्य के दर्शन करा दो नहीं तो प्राण त्याग दूंगी। बाहर खड़े श्रद्धालुओं का दिल भी पसीज गया। बाद में प्रबंधन के कहने पर सुरक्षा गार्ड ने ठाकुरजी के दर्शन कराए।  

विज्ञापन


ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में प्रतिदिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को हजारों की संख्या में भक्त अपने आराध्य के दर्शन करने पहुंचे लेकिन भीड़ के कारण कई श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन करने से वंचित रहे। प्रयागराज की रहने वाली पुष्पा पति और परिवार के सदस्यों के साथ सोमवार को बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन करने पहुंचीं। उस वक्त मंदिर में काफी भीड़ थी। भीड़ के कारण पुष्पा बांकेबिहारी महाराज के दर्शन नहीं कर पाईं। 

कई बार कोशिश करने के बाद भी पुष्पा को ठाकुरजी के दर्शन नहीं हो सके। मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मंदिर से बाहर निकाल दिया। इस पर पुष्पा फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने कहा कि वह बांकेबहिरी के दर्शन किए बिना नहीं जाएंगी। अगर दर्शन नहीं हुए तो अपने प्राण त्याग देंगी। बाद में सुरक्षाकर्मी उन्हें दोबारा मंदिर में ले गया और ठाकुरजी के दर्शन कराए। इसके बाद उनके चेहरे पर मुस्कान लौटी और मंदिर के सुरक्षाकर्मियों का आभार जताते हुए रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें