फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: चोरों ने खंगाला एएसपी के पेशकार का घर, नकदी सहित 60 लाख के जेवर चोरी, पिस्टल की मैगजीन भी ले गए

Mon, 29 Aug 2022 12:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

बागवाला क्षेत्र के गांव रामपुर में चोरों ने एक पुलिसकर्मी के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार की सुबह जब वारदात की जानकारी हुई तो परिवार के लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के बागवाला थाना क्षेत्र में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। क्षेत्र के गांव रामपुर में चोरों ने रविवार की रात एएसपी के पेशकार के घर को निशाना बनाया। यहां से एक लाख रुपये की नकदी और 60 लाख के जेवरात चोरी कर ले गए। वारदात की सोमवार तड़के जानकारी हुई। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव रामपुर के रहने वाले शैलेंद्र मथुरा के एडिशनल एसपी के पेशकार हैं। उनका परिवार गांव में रहता है। रविवार की रात चोर उनके घर में घुस आए। चोरों ने घर में रखी एक लाख की नगदी सहित 60 लाख के जेवरात चुरा लिए। पिस्टल की मैगजीन भी ले गए। 

पीड़ित ने बताया कि बदमाश पीछे के रास्ते से घर की छत पर चढ़े थे। घर में पेशकार की मां, छोटा भाई सहित उनकी पत्नी मौजूद थीं। ये लोग अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। बदमाशों ने तीन कमरों में अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर जेवरात पार किए। इसके बाद फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें