बरनाहल। शनिवार की दोपहर गांव साहिबाबाद में महिला को सांप ने डस लिया। पहले तो परिजनों ने झाड़ फूंक कराई। लेकिन जब हालत नहीं सुधरी तो मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। यहां महिला की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव साहिबाबाद निवासी रानरेश मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते हैं। उनकी पत्नी रामसखी (49) शनिवार की दोपहर घरेलू कामकाज निपटा रही थी। इस बीच मिट्टी के कुछ बर्तनों को वह सुखाने के लिए रख रही थी। तभी बर्तन में बैठे सांप ने रामसखी को डस लिया। महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन आ गए।
परिजनों ने पहले तो झाड़ फूंक करने वालों को बुलाया। लेकिन जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने रामसखी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की ओर से शाम को थाने में तहरीर दी गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।