कुसमरा। कस्बे के वार्ड नंबर दो निवासी एक महिला का बृहस्पतिवार रात पति से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने जहर खा लिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्त में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र के वार्ड नंबर दो निवासी महेश नागर का बृहस्पतिवार रात 38 वर्षीय पत्नी अनीता से किसी बात पर विवाद हो गया। कुछ देर बाद अनीता ने गुस्से में घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन फानन उसे जिला अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चौकी प्रभारी जैकब फर्नाडीज ने बताया कि इस मामले में न तो कोई सूचना दी गई, न कोई तहरीर प्राप्त हुई है।