फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी मास्टर क्लास सीजन-3: प्रमाणपत्र और उपहार पाकर खिले विजेताओं के चेहरे

Mon, 10 Jan 2022 12:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अमर उजाला और यूनिसेफ की ओर से आयोजित ‘जिंदगी मास्टर क्लास सीजन-तीन’ का आयोजन किया गया था। जिसके विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए गए। 
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने दिए प्रमाणपत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अमर उजाला और यूनिसेफ की ओर से आयोजित ‘जिंदगी मास्टर क्लास सीजन-तीन’ के विजेताओं के चेहरे प्रमाणपत्र और उपहार पाकर खिल गए। रविवार को गुरुद्वारा गुरु के ताल सिकंदरा स्थित अमर उजाला कार्यालय में इनको सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

सीजन-तीन के तहत युवाओं और अभिभावकों के लिए चरणबद्ध 10 वेबिनार आयोजित किए गए थे। इनमें विदेश और देश के विभिन्न शहरों के युवाओं और उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया। इसके तहत ‘कोविड-मैं हूं कोरोना’ नाम से कार्यक्रम के विजेताओं को बीते दिनों उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने वर्चुअल समारोह में सम्मानित किया था। 
आगरा से एसएन मेडिकल कॉलेज की माइक्रो बायोलॉजिस्ट डॉ. आरती अग्रवाल, एसएन के स्टाफ नर्स प्रदीप कुमार, सेंट जोंस कॉलेज के छात्र मानवेंद्र सिंह, लक्ष्य और अयान हुसैन विजयी हुए थे। रविवार को सिकंदरा स्थित कार्यालय में इनको मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीना है तो हंसके जिओ...
जीना है तो हंसके जिओ, जीवन में एक पल भी रोना ना..., हंसना ही तो है जिंदगी रो-रोकर जीवन खोना ना...। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में एसएन मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्टाफ प्रदीप कुमार ने इस गाने के जरिए संक्रमितों की हौसला आफजाई की थी। इस पर उनका बनाया वीडियो बेहद पसंद किया गया। 

अमर उजाला- यूनिसेफ के ‘मैं हूं युवा योद्धा’ वीडियो प्रतियोगिता में उन्होंने पहला पुरस्कार पाया। सभी ने उनके प्रयास की सराहना की। पुरस्कृत होने पर प्रदीप ने बताया कि अमर उजाला के इस सम्मान से उनका हौसला बढ़ा है। मरीजों की और बेहतर सेवा करूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें