फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: आगरा के मतदाता बोले- जो करेगा विकास... वही होगा हमारा खास

Mon, 10 Jan 2022 12:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

प्रत्याशियों के परीक्षण के लिए ताजनगरी के मतदाता तैयार हैं। उनका कहना है कि वे विकास के मुद्दे पर वोट देंगे। 
विज्ञापन
रुचि यादव, नरेश कुमार और ज्ञानचंद्र आडवाणी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में चुनावी शंखनाद हो चुका है। आगगरा के मतदाताओं का कहना है कि जो क्षेत्र का विकास करेगा वहीं उनका खास होगा। वे सभी दलों के प्रत्याशियों पर नजर रखेंगे। विकास, शिक्षा, महंगाई, सफाई, महिला सुरक्षा आदि मुद्दों पर उनका विशेष ध्यान है। 

विज्ञापन

कुछ लोग शहर में गंगाजल पहुंचने को बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं, तो तमाम लोग विकास के नाम पर टूटी सड़कों पर प्रत्याशियों से प्रश्न पूछने के लिए तैयार हैं। मतदाताओं को ऐसा प्रत्याशी चाहिए जो जमीन से जुड़ा हो। बिजली-पानी जैसी समस्याओं और लोगों की जरूरतों को अच्छी तरह से समझता हो। 
सड़कें ठीक नहीं हुईं
कमला नगर के भावेश शाह ने कहा कि शहर के ज्यादातर इलाकों में गंगाजल पहुंचा। इसके लिए सरकार का शुक्रिया। लेकिन विकास के नाम पर सड़कों में गड्ढे आज भी दिखते हैं। ऐसा प्रत्याशी मेरे वोट का अधिकारी बनेगा, जिसकी छवि ईमानदार होगी। 

विज्ञापन

महंगाई कम करना जरूरी
तेज नगर की नीता चावला ने कहा कि रसोई का बजट कम करने वाला प्रत्याशी मेरी पहली पसंद रहेगा। जिस पार्टी के एजेंडे में महंगाई कम करने की बात होगी, उस पार्टी के प्रत्याशी को वोट दूंगी। पिछली सरकार में महंगाई ने काफी कुछ सोचने पर मजबूर किया है।

दल रखता है मायने
खंदारी के नीरज सोनी ने कहा कि मेरे लिए राजनीतिक दल मायने रखता है। मैं जिस दल को वोट देता आया हूं, उसी दल के प्रत्याशी को वोट दूंगा। मेरे क्षेत्र में विकास कार्य कुछ स्थानों पर नहीं हुए हैं। लेकिन ऐसे भी काफी क्षेत्र हैं, जहां नई सड़कें बनीं हैं। 

एजेंडे में हो महंगाई
वैभव नगर के नरेश कुमार ने कहा कि गैस, पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल। पिछले पांच साल में सभी महंगे हुए हैं। इसलिए चुनाव में महंगाई अहम मुद्दा रहेगी। मेरा मानना है कि महंगाई की बात कम करने वाले दल का प्रत्याशी ही मेरे वोट की पहली पसंद बनेगा। 
विज्ञापन

महिला सुरक्षा की बात हो
शास्त्रीपुरम की रूचि यादव ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा की बात करने वाले राजनीतिक दल के प्रत्याशी को वोट दूंगी। दल का भी विशेष रूप से ध्यान रखूंगी कि किस दल से कौन सा प्रत्याशी खड़ा हो रहा है। सभी को देखने के बाद ही वोट देने का फैसला लूंगी। 

कोरोना पर दिखे ठोस नीति
काला महल निवासी ज्ञानचंद्र आडवाणी ने कहा कि कोरोना पर ठोस नीति की बात करने वाला प्रत्याशी मेरी पहली पसंद होगा। मेरा मानना है कि चुनावी एजेंडे में इस मुद्दे को भी गंभीरता से शामिल करना चाहिए। शिक्षा, विकास और सुरक्षा की बात करने वाला प्रत्याशी मेरी पसंद होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें