फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति के संग होगी अब डेंगू से जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के ग्रामीण अंचल में डेंगू से जंग, मिशन शक्ति के संग अभियान आज से शुरू किया जाएगा। सभी 564 ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति की टीम में शामिल प्रधान, राशन डीलर, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकता, युवक मंगल दल के कार्यकर्ता 16 सितंबर सुबह नौ बजे एक साथ निकलेंगे। घरों में पहले से रखे गमलों, मिट्टी के बर्तनों में भरे पानी को खाली कराने का कार्य किया जाएगा। एक ग्राम पंचायत में कम से कम 150 घरों में पानी खाली कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह के निर्देशन में ग्रामीण अंचल में डेंगू, वायरल बुखार की रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। सीडीओ चर्चित गौड़ ने जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा के साथ 16 सितंबर को डेंगू से जंग, मिशन शक्ति के संग अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अभियान के तहत प्रत्येक घर से ठहरे पानी को फेंकने का काम किया जाएगा।
इस पानी को नाली में नहीं फेंका जाना है अपितु सूखे जमीन पर खाली कराना है। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में नोडल अधिकारी को तैनात कर दिया गया है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने अभियान की सफलता के लिए पंचायतों में पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, प्रधानाध्यापक, एडीओ पंचायत, एडीओ आईएसबी सहित अन्य विभाग के अधिकारियों को लगाया है। नोडल अधिकारियों को सुबह सात बजे आवंटित ग्राम पंचायत में पहुंचना होगा। जिला विकास अधिकारी महेंद्र सिंह यादव को कंट्रोल रूम प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें