फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रश्मि विहार कालोनी के लोग करेंगे चुनाव का बहिष्का

विज्ञापन
रश्मि विहार में कॉलोनी की समस्या के बारे में बताते लोग।
विज्ञापन
आगरा। शमसाबाद रोड की कॉलोनियां रश्मि विहार, गौरव एन्क्लेव, मित्रपुरम के लोगों ने जनसमस्याओं के निदान न होने पर आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान किया है। कॉलोनियों के लोगों ने मुख्य मार्ग पर ही चुनाव बहिष्कार और जनप्रतिनिधियों के लापता होने के पोस्टर लगा दिए हैं। समस्याओं के समाधान कराने के लिए कॉलोनियों के लोगों की संयुक्त बैठक आज होगी, जिसमें वह आंदोलन की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन

शमसाबाद रोड स्थित कहरई मोड़ की कॉलोनी रश्मि विहार और गौरव एन्क्लेव के 300 घरों में मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगा दिए गए हैं। जनसमस्याओं के दूर न होने पर लोगों ने जनप्रतिनिधियों के लापता होने के पोस्टर लगाए हैं। इनमें मेयर नवीन जैन, राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश और केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल के फोटो लगाए हैं। वहीं मित्रपुरम कॉलोनी के लोगों ने भी जनप्रतिनिधियों के लापता होने और चुनाव बहिष्कार का एलान किया है। रविवार को होने वाली बैठक में क्षेत्रों के लोग आंदोलन की रणनीति तय करेंगे।
14 साल से हम लोग टूटी सड़कें, जलभराव और मच्छरों के आतंक से परेशान हैं। जनप्रतिनिधि हर बार निदान का भरोसा देते हैं, पर करते नहीं। - शिव कुमार
बारिश में गलियों में पानी भर जाता है और सड़कें टूटी होने से और परेशानी होती है। नगर निगम, विधायक निधि किसी से भी हमारी गली में विकास कार्य नहीं हुए। - आशुतोष दीक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

नालियां, सड़क और सफाई न होने से रिश्तेदारों को भी बुलाने में शर्म आती है। बच्चे न गलियों में खेल पा रहे और न ही हम लोग बाहर भेजते हैं। - शशि शर्मा
12 साल से जलभराव और बदहाल स्थितियां देख रहे हैं। वोट लेने सभी आते हैं, लेकिन विकास कार्य कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं तो कोई सुन नहीं रहा। सपना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें