यहां की है घटना
एटा थाना सकीट क्षेत्र के गांव अहमदपुर उर्फ नगला धनी निवासी 25 वर्षीय उपासना बुधवार की सुबह करीब 8 खेत पर चारा लेने के लिए गई थी। उसका पति रामविलास घर पर ही था। बताया गया है चारा काटते समय महिला को अचानक बेहोशी छाने लगी, उसके पैर में तेज जलन हो रही थी। उसने जब साथ आई कुछ महिलाओं को ये बताया तो उन्होंने महिला के पैर पर निशान देखा। इस दौरान उन्हें वहां से सांप जाते हुए दिखाई दिया। तभी उपासना बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। ये देख उनमें चीख पुकार मच गई।
ये भी पढ़ें - Agra: घर में घूम रहा था खतरनाक प्रजाति का सांप, दहशत में बच्चों सहित कई घंटे कमरे में कैद रहा परिवार
12 घंटे बाद ले गया अस्पताल
हालत में सुधार न देख महिला को 12 घंटे बात रात करीब 8 बजे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी कृष्णकांत लोधी ने बताया कि महिला की मौत होने की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।