फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन का 'प्यार' पाने के लिए मंदिर-मंदिर भटक रही बनकर 'दीवानी', पढ़ें अनोखी प्रेम कहानी

Sun, 03 Feb 2019 12:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कहते हैं मोहब्बत में लोग दीवाने हो जाते हैं और इसकी दीवानगी में कुछ भी कर जाते हैं। शायद ऐसा ही कुछ पश्चिम बंगाल की एक युवती के साथ हुआ है, जो प्यार के लिए मंदिर मंदिर भटक रही है। वो युवक को खून से खत लिख चुकी है।

विज्ञापन


इसके बाद भी युवक नहीं पसीजा तो युवती घर छोड़कर मंदिर-मंदिर भटक रही है। शायद भगवान उसकी मन्नत पूरी कर दें। शनिवार को मथुरा से आगरा पहुंची युवती को रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने पकड़ लिया और आगरा के आशा ज्योति केंद्र भेज दिया।

यहां युवती ने बताया कि उसके जीवन का मकसद उस युवक से शादी करना है जिसे वो दिल ओ जान से चाहती है। उसका कहना है कि वो बहुत छोटी थी, तभी मन ही मन उसे चाहने लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती उस युवक को अपनी इच्छा बता चुकी है। उसने इनकार किया तो उसे खून से खत लिखा। वो इस पर भी नहीं पसीजा। उसकी दीवानगी को परिवार वाले भी नहीं समझ रहे हैं। वे उस पर पहरा लगाने लगे तो वह भाग आई। 

युवती मंदिर मंदिर जा रही है, मन्नत मांग रही है। कोलकाता गई, मथुरा और वृंदावन गई। मथुरा से आगरा आई तो स्टेशन पर जीआरपी ने पकड़ लिया। उसके परिजनों को भी सूचना दे दी। 

पुलिस का कहना है कि युवती के बताए पते पर जानकारी की गई। उसकी गुमशुदगी दर्ज थी। इस कारण से उसे पकड़ा गया है। उसके परिजनों को बुलाया है। उधर आशा ज्योति केंद्र में छत्तीसगढ़ की एक युवती पहुंची है। वो भी इकतरफा प्यार में घर छोड़ आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें