कासगंज। सहावर क्षेत्र में सोरोंजी रोड पर ग्राम जमालपुर के निकट सड़क हादसा हुआ। जिसमें दवा लेकर आ रहे बाइक सवारों में से पिता-पुत्र पर मौत ने छपट्टा मारा, जिसमें दोनों की मौत हो गई। जबकि पत्नी और एक पुत्र गंभीर अवस्था में मौत से जूझ रहे हैं। उनकी मौत से पल भर में ही परिवार में मातम छा गया।
ग्राम भिलौली निवासी चरण एवं उसके बेटे देवेश की मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम छाया है। चरण सिंह अपने दोनों पुत्रों और पत्नी के साथ दवा लेकर वापस आ रहा था। पूरा परिवार एक साथ था। लोडर टेंपो ने बाइक में टक्कर मारी ऐसी मारी की एक पल में ही परिवार उजड़ गया। मौत के छपट्टे में पिता चरण सिंह एवं पुत्र देवेश की मौत हो गई। जबकि दूसरा बेटा व पत्नी गंभीर घायल हो गया। लोगों कह रहे थे थे एक पल में ही परिवार में मातम छा गया। किसी को नहीं पता था कि जो दवा लेकर आ रहे हैं, उन्हें मौत ले जाएगी।
नियमों का करना चाहिए पालन
हादसा काफी दुखद है। बाइक सवारों से लेकर सभी को नियमों का पालन करना चाहिए। नियमों का पालन किया जाए तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है। लोगों को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। - राजेश राजपूत, एआरटीओ, कासगंज।