फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के बाद बारिश ने दी गर्मी से राहत

Tue, 25 Apr 2017 12:34 AM IST
आंधी के बाद बारिश ने दी गर्मी से राहत
विज्ञापन
छाए बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
45 डिग्री तक की चिलचिलाती गर्मी झेल चुके ताजनगरी के लोगों के लिए सोमवार का दिन राहत लेकर आया। सोमवार रात 9 बजे 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली और इसके बाद 12 मिनट गरज चमक के साथ बारिश और बूंदाबांदी हुई। बारिश के चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे पहुंच गया, वहीं आंधी के कारण शहर में कई इलाकों की बिजली देर रात तक गुल रही।
सोमवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री नीचे 20.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शाम को पांच बजे के बाद बादलों के छाने का सिलसिला शुरू हुआ। रात 9 बजे एकाएक तेज हवाएं चलीं। करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। शहर में कई होर्डिंग गिर गए तो वहीं कुछ इलाकों की बिजली भी गुल हो गई। आंधी के बाद 12 मिनट तक गरज चमक के साथ बारिश और बूंदाबांदी होती रही जो लोगों को गर्मी से राहत दे गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को सुबह आसमान साफ रहेगा, लेकिन दोपहर बाद धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। न्यूनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान में इजाफा होने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें