फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में बरस रहे अंगारे: प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा आगरा, 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा

Wed, 18 Aug 2021 01:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तेज धूप रहेगी और तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा।
विज्ञापन
ताजमहल में छाता लगाकर घूमते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन में 10 दिनों से तप रहा आगरा मंगलवार को फिर दहका। प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में आगरा नंबर एक रहा, जहां दिन में पारा सामान्य से चार डिग्री ऊपर 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। उमस और गर्मी से लोगों के पसीने छूटते रहे। 
विज्ञापन


एक सप्ताह से ताजनगरी प्रदेश के तीन सबसे गर्म शहरों में से एक बनी हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न केवल दिन, बल्कि रात  में भी पारा सामान्य से 4 डिग्री ऊपर चल रहा है। 

रक्षाबंधन से पहले मौसम का यह मिजाज लोगों के साथ मौसम विज्ञानियों को भी चौंका रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तेज धूप रहेगी और तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। दिन में पारा 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर    - तापमान
आगरा    - 38 डिग्री
प्रयागराज    - 37.3 डिग्री
अलीगढ़    - 37.2 डिग्री
बांदा    - 37 डिग्री
कानपुर    - 37 डिग्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें