फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: अभी छाए रहेंगे बादल...,कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश; अगले दो दिन भी बदरा बरसने के आसार

Mon, 11 Sep 2023 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में बारिश अभी थमने वाली नहीं है। आसमान में बादल अभी छाए रहेंगे। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन तक बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा में लगातार तीसरे दिन रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। करीब 38.7 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। अगले दो दिन तक और बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 98 रहा। उमस तो रही लेकिन हल्की हवा चलते रहने से राहत रही।

सुहाना हुआ मौसम 
आगरा में शाम को 4 बजे के बाद बारिश बंद होने पर सुहाने मौसम में लोग बाहर निकले और रविवार का आनंद लिया। बाजारों में भीड़ बढ़ी। सदर और अन्य खानपान के लिए प्रसिद्ध जगहों पर लोग परिवार के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

दो दिन बारिश की संभावना 
आने वाले दो दिन और बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। हालांकि बारिश के हल्के ही रहने की संभावना है।
 

मौसम
अधिकतम तापमान - 27.9 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 25.2 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता- अधिकतम प्रतिशत 98
सूर्योदय- 6:03 बजे
सूर्यास्त- 6:31 बजे
करीब 38.7 मिली लीटर बारिश रिकाॅर्ड की गई।
 

सफाई व्यवस्था की खुली पोल, 9 को नोटिस
आगरा। बारिश के बीच शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। जगह-जगह कीचड़ के साथ गंदगी भी फैली है। रविवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल भारती ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। कहीं सफाई नहीं मिली तो कुछ जगहों पर सफाई कर्मचारी काम करते नहीं मिले। एक चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर व 8 सेनेटरी इंस्पेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने सुबह दस बजे से शाहगंज, बोदला, भगवान टाकीज, न्यू आगरा आदि क्षेत्रों का जायजा लिया। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव ने बताया कि साफ-सफाई न पाए जाने पर और सफाई कर्मचारियों के न मिलने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर परमानंद सिंह के साथ सेनेटरी इंस्पेक्टर सुदेश यादव, अभय यादव, नुपुर सिंह, गंभीर सिंह, जितेंद्र गौतम, आनंद कुमार, रोहित सिंह और राज बहादुर को नोटिस जारी किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें