फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बदला मौसम, गर्मी ने किया हाल-बेहाल

विज्ञापन
तेजधूप के बीच छाता लगाकर चलतीं महिलाएं - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। बीते पांच दिनों से बारिश होने के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल गई थी। लेकिन शनिवार को ये राहत खत्म हो गई। आसमान साफ हुआ तो तेज धूप खिली। इससे तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी भी बढ़ गई। गर्मी और उमस के चलते लोग दिनभर पसीने से तर-बतर रहे।
विज्ञापन

मानसून सक्रिय होने के साथ ही क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई है। बीते पांच दिनों तक जहां रोजाना बारिश हुई तो वहीं दिन भर बादल छाए रहे। शनिवार को सुबह हुई तो बादल छटने के चलते आसमान साफ हो गया। तेज धूप ने वातावरण में उमस बढा दी। इससे लोग दिनभर पसीने से तर-बतर रहे। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम बदल सकता है करवट
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी किए गए मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार एक बार फिर चार अगस्त तक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जल्द ही लोगों को बारिश होने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें