फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न गुंडाराज न भ्रष्टाचार, यूपी में है योगी सरकार : आबकारी मंत्री

विज्ञापन
जागीर ब्लॉक में कार्यक्रम के दौरान विचार व्यक्त करते कैविनेट मंत्री - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
अजीतगंज। विकासखंड जागीर में शनिवार को नवनिर्वाचित प्रधान और बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा प्रदेश में गुंडागर्दी और अराजकता का माहौल समाप्त हो गया है। अराजकता से जिन लोगों ने धन एकत्रित किया, उनकी संपत्ति को नष्ट करने की कार्रवाई मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही है। प्रदेश में न गुंडाराज है और न भ्रष्टाचार है, प्रदेश में योगी सरकार है।
विज्ञापन

आबकारी मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख भी इस बार भाजपा के बने हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ प्रदेश में सरकार पूरी तरह से जनहित में कार्य कर रही है। क्षेत्र के सभी 37 ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों का सम्मान किया गया।
नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मनेश सिंह चौहान ने बिना भेदभाव के विकास कराने का संकल्प लिया। अरविंद तोमर, आशू दिवाकर, प्रेमसिंह शाक्य, विशंभर दयाल तिवारी, गोविंद भदौरिया, भूपेंद्र यादव, अर्जुन दुबे, छविराम सिंह चौहान, शेरसिंह भदौरिया, रॉकी दुबे मौजूद रहे। संचालन अजय पाल सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन

सरकार की नीति और नियति एक समान
किशनी। विकासखंड सभागार में शनिवार को ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्यों का सम्मान किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि भयमुक्त वातावरण सभी समाज व वर्ग के लोगों को मिल रहा है। लोगों का विश्वास भाजपा सरकार पर बढ़ा है। ब्लॉक प्रमुख सोनम वाल्मीकि ने कहा बीडीसी सदस्यों की राय से ही क्षेत्र में विकास होगा। बिना भेदभाव के विकास होगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियरंजन दिवाकर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राहुल राठौर, रमाशंकर तिवारी, प्रेमसिंह शाक्य, आलोक अग्निहोत्री, जीतू सिसौदिया, हृदेश शाक्य, विनोद चतुर्वेदी, दीपचंद्र पाल, सुरेंद्र शाक्य मौजूद रहे।
क्षेत्र का विकास कराना प्राथमिकता: ब्लॉक प्रमुख
अजीतगंज। क्षेत्र के गांव एलाऊ में जागीर ब्लॉक के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मनेश सिंह चौहान गुड्डू का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। सम्मान समारोह में बोलते हुए ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र का विकास प्राथमिकता से कराना उनकी प्राथमिकता होगी। एलाऊ चौराहे पर एमपी सिंह चौहान के यहां ब्लॉक प्रमुख मनेश सिंह चौहान, शिवदत्त भदौरिया, जीतू सिसौदिया, शिबम चौहान, अजयपाल सिंह चौहान, राजीव यादव, छबिराम सिंह चौहान का कार्यक्रम संयोजक एमपी सिंह चौहान ने पगड़ी व माला पहनाकर स्वागत किया। एलाऊ तिराहे भी स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। राधा बल्लभ मिश्रा, योगेंद्र चौहान, रामसेवक, रॉकी चौहान, रिंकू चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें