फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी में 20 घंटे लगातार बारिश: 10 डिग्री लुढ़क गया पारा, जानिए अगले दो दिन के मौसम का हाल

Tue, 19 Oct 2021 05:52 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में रविवार रात 1.30 बजे से शुरू हुई बारिश सोमवार रात तक लगातार होती रही। कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश ने शहर में जहां जलभराव से आफत बढ़ा दी तो वहीं सुहाने मौसम से राहत भी दी। 
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बारिश के कारण सोमवार को दिन में पारा 10 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। दिनभर में 44 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को बादलों की लुकाछिपी और बारिश के आसार रहेंगे, जबकि बुधवार को आसमान साफ हो जाएगा। बुधवार से दिन के तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


टूटा नहीं 1910 का रिकार्ड
अक्तूबर में रात से शुरू हुई बारिश के कारण लोग हैरान रहे, लेकिन दशहरा के आसपास तेज बारिश पहले भी हुई है। 1910 का रिकार्ड अब तक टूट नहीं पाया। एक अक्तूबर 1910 के नाम रिकार्ड दर्ज है, तब महज 24 घंटे के अंदर 169.7 मिमी बारिश हुई थी, जबकि उस माह 268.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। सबसे ठंडे दिन का रिकार्ड 31 अक्तूबर 1939 के नाम है, जब पारा 9.4 डिग्री पर आ गया था। 

बुधवार से साफ रहेगा आसमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को भी बादलों की लुकाछिपी और बारिश के आसार हैं, लेकिन बुधवार को आसमान साफ रहने के आसार हैं। बुधवार को दिन में तापमान भी तीन से चार डिग्री तक बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के दौरान लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
भगवान टाकीज से सिकंदरा पहुंचने में लगा एक घंटा
बारिश की वजह से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे सड़कों पर वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। हाईवे पर आईएसबीटी पर जाम ने लोगों को परेशान कर दिया। भगवान टाकीज से सिकंदरा तक पहुंचने में लोगों को एक घंटे से ज्यादा लग गया। इसके अलावा खंदारी, रामबाग, वाटर वर्क्स, बोदला, शाहगंज, फतेहाबाद मार्ग पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

आईएसबीटी पर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के चलते सर्विस रोड से वाहनों को निकाला जाता है। यहां पर गड्ढे भी हैं। इनमें बारिश से पानी भर गया। ऐसे में वाहन रुक-रुक कर चल रहे थे। इससे जाम लगा। भगवान टाकीज की ओर से आने वाले वाहनों को सिकंदरा पहुंचने में एक घंटा लग रहा था। यही स्थिति सिकंदरा से भगवान टाकीज की तरफ जाने वालों की थी।

खंदारी चौराहे पर भी पुलिस के इंतजाम नहीं थे। इससे जाम लग रहा था। बोदला पर पुलिस तैनात थी, लेकिन अतिक्रमण से जाम लग रहा था। इसी तरह वाटर वर्क्स पर लंबा जाम लग गया। फतेहाबाद मार्ग पर कई जगह पर वाहनों की पार्किंग से जाम लग रहा था। शहर के अन्य इलाकों में भी यही हाल रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें