फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Alert: पांच मई तक ब्रज में बारिश के आसार, तेज आंधी की भी चेतावनी जारी

Mon, 04 May 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सोमवार को दिन भर बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मई के पहले सप्ताह में गर्मी से परेशान लोगों को अगले तीन-चार दिनों में राहत मिल सकती है। आंधी और बारिश के साथ तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा समेत कई जिलों में बदलते मौसम को लेकर चेतावनी भी जारी की है। 
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार शाम को आंधी और बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी। गरज चमक के साथ 34 किमी की रफ्तार से चली हवाओं के बीच रात 8 बजे तक 3.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। 

रविवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा था। दोपहर में बादल छाए और हवाएं शुरू हो गई। शाम को गरज चमक के साथ तेज रफ्तार आंधी आई और करीब एक घंटे तक रिमझिम बारिश होती रही।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में अधिकतम नमी का स्तर 85 फीसदी और न्यूनतम नमी का स्तर 47 फीसदी दर्ज हुआ। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार सोमवार को दिन भर बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश होने की उम्मीद है। वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 6 मई तक बादल छाए रह सकते हैं और इस दौरान ताजनगरी में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें