अप्रैल की शुरूआत में ही भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी थी। 15 अप्रैल को पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया था। दो दिन बाद 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। 18, 19, 20 अप्रैल को लगातार तीन दिन पारा करीब 42 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।
अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 4.1 डिग्री अधिक था। दोपहर ढाई बजे तापमान 43 डिग्री के पार कर चुका था। गर्मी और धूप का यह आलम था कि शाम 5 बजे भी धूप के कारण त्वचा जलती हुई महसूस हुई। सड़कों पर दोपहिया वाहन चालकों को रेड लाइट पर खड़ा होना मुश्किल महसूस हो रहा था। गर्म हवा के थपेड़ों ने भी परेशान किया। न्यूनतम तापमान भी 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शनिवार तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
ये भी पढ़ें - UP: देवर के घिनौने इरादे...भाभी संग संबंध बनाने की जिद पर अड़ा, फिर पति ने जो किया...पुलिस भी हैरान
एक ई बस फंसने पर लोग घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं। यातायात पुलिस के पास कोई प्लान नहीं है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी में दोपहर को रोजाना जाम में खड़े होकर बेहाल हो रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि वन वे ट्रॉफिक से जाम की समस्या का हल निकाला जा सकता है। लेकिन इसके लिए मास्टर प्लान बनाने होंगे। प्रशासन जाम की समस्या का समाधान निकालने पर जुटा है। ई-रिक्शा व ऑटो पर लगाम लगाने की तैयारी है। सिटी बसों के लिए स्टैंड बनाने पर विचार किया जा रहा है।