फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में बारिश: ब्रज में जमकर बरसे बदरा, गर्मी और उमस से राहत, जलभराव से हुई आफत

Mon, 19 Jul 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा में बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी, लेकिन जलभराव से आफत खड़ी हो गई। बारिश के दौरान कई सड़कें तो नहरों में तब्दील हो गईं। 
विज्ञापन
आर्य समाज रोड पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में रविवार दोपहर बाद आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बदरा जमकर बरसे। बारिश होने से जहां गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली, वहीं शहर में जगह-जगह हुए जलभराव के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश में होलीगेट, आर्य समाज रोड, गिरिराज परिक्रमा मार्ग समेत कई स्थानों पर पानी भर गया।

विज्ञापन


रविवार दोपहर के समय धूप इतनी तेज थी कि दस मिनट भी खड़ा नहीं हुआ जा रहा था। काम कर रहे मजदूरों के माथे से पसीना टपक रहा था, लेकिन शाम करीब चार बजे आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से अधिकतम तापमान में 4 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है। 

इन स्थानों पर हुआ जलभराव
बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। होलीगेट, छत्ता बाजार, स्वामीघाट, चौक बाजार, आर्यसमाज रोड, विश्राम बाजार, डीगगेट, मसानी चौराहा, जयसिंहपुरा, डैंपियर नगर, कोतवाली रोड, घीयामंडी, कृष्णानगर, महोली रोड, आंबेडकर कॉलोनी, मधुवन एंक्लेव, धौली प्याऊ, मोतीकुंज में जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नटवर नगर, चंद्रपुरी, गुरुनानक नगर, भूतेश्वर रेलवे पुल के नीचे, नए बस अड्डे के पास रेलवे पुल और मथुरा छावनी स्टेशन के रेलवे पुल के नीचे पानी भर गया। हालांकि नगर आयुक्त अनुनय झा का कहना था कि नालों की सफाई हो चुकी है, जिस प्रकार पहले जलभराव हुआ करता था, अब वैसे हालात नहीं हैं। 

विवाह समारोह में डाला खलल
रविवार के दिन बड़ी संख्या में विवाह समारोह कार्यक्रम थे। अधिकांश होटल व मैरिज होम विवाह स्थलों पर कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी थीं। वहीं बारिश ने कार्यक्रम में खलल डाल दिया। जिससे विवाह कार्यक्रम में जुटे लोगों की परेशानियां और बढ़ गईं। कई स्थानों पर तो मैरिज होम ही ताल तलैया बन गए। टेंट उखड़ने से नुकसान भी हुआ।

बारिश ने बिजली गुल की
बिजली लोगों को परेशान कर रही है। शनिवार रात को करीब तीन घंटे बिजली गुल रही। कभी फॉल्ट ने परेशान किया तो कभी ऊपर से ही कटौती रही। गर्मी और उमस के कारण लोग सो नहीं पाए। बारिश के वक्त भी बिजली गायब रही।

टैंटीगांव क्षेत्र में बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए। उधर, नौहझील क्षेत्र के गांव देदना, मरहला के मुख्य रोड पर क्षेत्र में आई तेज बारिश के साथ आंधी में एक विद्युत खंभा गिर गया। गांव मकरंदगढ़ी के बाहर आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे नेत्रपाल (26) की मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें