फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: सपा कार्यालय पर जांच करने पहुंची मुख्यमंत्री कार्यालय की टीम, अवैध कब्जे का आरोप

Mon, 19 Jul 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

सपा पर जिला पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप है। इसकी शिकायत भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ में की थी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में समाजवादी पार्टी द्वारा जिला पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय से टीम रविवार को जांच करने के लिए पहुंची। एसडीएम सदर के साथ टीम ने सपा नगर कार्यालय पर जाकर निरीक्षण किया। यहां उन्होंने जमीन से संबंधित अभिलेख भी देखे। वह अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपेंगे। 

विज्ञापन


शहर के देवी रोड पर नगर पालिका कार्यालय के पास सपा नगर कार्यालय बना हुआ है। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री राहुल राठौर ने सपा द्वारा इस जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय में की थी। यह जमीन जिला पंचायत की बताई गई है। मामले में पूर्व जिला प्रशासन से भी रिपोर्ट मांगी गई।

रविवार को मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ में कार्यरत वेदप्रकाश मिश्रा व अन्य मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर ऋषिराज के साथ सपा नगर कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने जमीन की पैमाइश कराई। सपा की ओर से प्रस्तुत किए गए अभिलेख भी देखे। लगभग दो घंटे तक पूरे मामले की जांच कर टीम लौट गई। टीम अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा ने बताया 90 साल के लिए लीज पर है जमीन 
जांच के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव और सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव एडवोकेट ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि जमीन जिला पंचायत की ही है। लेकिन उन्होंने जिला पंचायत से नियमानुसार 90 साल के लिए इस जमीन को लीज पर लिया है। इसके अभिलेख भी उन्होंने प्रस्तुत किए। 

एसडीएम सदर ऋषिराज ने बताया कि अवैध कब्जे की शिकायत की जांच के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से एक टीम आई थी। सपा नगर कार्यालय परिसर का निरीक्षण और अभिलेख देखने के बाद टीम लौट गई। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें