आगरा के कस्बा फतेहाबाद के मोहल्ला हनुमान नगर में मकान को तोड़ते समय कमरे की दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिससे काम कर रहे मजदूर की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
फतेहाबाद के मोहल्ला हनुमान नगर निवासी राजकुमार शर्मा पुत्र स्व. काशीराम शर्मा अपने मकान को आधा दर्जन मजदूरों से तुड़वा रहे हैं। बताया गया है कि शुक्रवार दोपहर 11 बजे मकान तोड़ते समय पीछे की तरफ की दो मंजिल वाली दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी, जिसमें एक मजदूर दीवार के मलबे में दब गया। अन्य साथियों द्वारा उसे दीवर के नीचे से निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक का नाम हनीफ पुत्र सकूर निवासी धौलपुर पुरैनी तहसील सैफऊं बताया है। जानकारी पर थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।