फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंजिला मकान की गिरी दीवार: घर तोड़ने के दौरान हुआ हादसा, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

Fri, 29 Dec 2023 03:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दीवार तोड़ते समय हादसा हुआ। मलबे में मजदूर दब गया, जिसके बाद काम कर रहे अन्य मजदूरों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
 
विज्ञापन
दो मंजिला मकान की गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कस्बा फतेहाबाद के मोहल्ला हनुमान नगर में मकान को तोड़ते समय कमरे की दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिससे काम कर रहे मजदूर की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


फतेहाबाद के मोहल्ला हनुमान नगर निवासी राजकुमार शर्मा पुत्र स्व. काशीराम शर्मा अपने मकान को आधा दर्जन मजदूरों से तुड़वा रहे हैं। बताया गया है कि शुक्रवार दोपहर 11 बजे मकान तोड़ते समय पीछे की तरफ की दो मंजिल वाली दीवार अचानक भरभराकर  गिर पड़ी, जिसमें एक मजदूर दीवार के मलबे में दब गया। अन्य साथियों द्वारा उसे दीवर के नीचे से निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने  उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक का नाम हनीफ पुत्र सकूर निवासी धौलपुर पुरैनी तहसील सैफऊं बताया है। जानकारी पर थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक हनीफ के तीन लड़के एक लड़की है। मृतक का पिता भी ठेकेदारी का काम करता है। हनीफ की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहरा मच गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें