फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला लाइव- जागों गांव की सरकार, पूरी करो विकास की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बारिश के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में हालात बदहाल हो गए हैं। राह निकलना दूभर हो गया है। मुख्य रास्ते तो दूर वैकल्पिक रास्ते भी जलमग्न हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि जल्द ही जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाई जाए।
विज्ञापन

गांव नगला कल्लू-
ग्राम पंचायत कलियानपुर के गांव नगला कल्लू जाने वाले मुख्य रास्ते पर जलभराव और कीचड़ से दलदल है। यह रास्ता धंतोरिया और कलियानपुर को जोड़ता है। प्रतिदिन यहां से लोगों का निकलना होता है, बारिश के बाद से पहले तो यहां जलभराव हुआ और फिर ट्रैक्टर आदि वाहन निकले तो दलदल हो गया। अब यहां से पैदल निकलना भी दूभर है।
- गांव का मुख्य रास्ता दलदल बन गया है। यहां से राह निकलना दूभर है। जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। समस्या का समाधान हो।- सत्येंद्र कुमार।
- समस्या पुरानी है। हर बार बारिश में यही हालात बनते हैं और ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण नारकीय जीवन जी रहे।- कमल सिंह।
गांव रामपुर
- पांच गांव की ग्राम पंचायत कांतौर के गांव रामपुर का बुरा हाल है। यहां मुख्यमार्ग पर जलभराव है। पानी निकासी का रास्ता नहीं होने के कारण पानी मार्ग पर ही भरा रहता है। कीचड़ भी भरा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के विकास की ओर कोई ध्यान नहीं है। गांव में राशन की दुकान है जहां कार्डधारक बमुश्किल राशन लेने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

- गांव में विकास होना चाहिए। यह समस्या ऐसी नहीं है कि बारिश में ही पानी भरा रहता हो। बारिश के अलावा भी जलभराव के हालात बने रहते हैं।- अत्येंद्र कुमार।
विज्ञापन

- दलदलयुक्त पानी से बीमारियों का खतरा बना हुआ है। कोई भी इस समस्या की ओर गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है, इससे ग्रामीण परेशान रहते हैं। - दुष्यंत कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें