कासगंज में दीया एवं कार्ड सजाओ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। वीके जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पर्वों के मद्देनजर दीया सजाओ और दीपावली ग्रीटिंग कार्ड बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि प्रबंधक निदेशक विनय कुमार जैन, विशिष्ट अतिथि उपसचिव यश जैन तथा प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि पर्व हमारी संस्कृति से जुड़े हुए हैं। वहीं प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा में निखार लाती हैं। उन्हें कुछ नया करने की सीख देती हैं। इसलिए प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग अवश्य करें। निर्णायक मंडल के द्वारा विजेताओं के नामों की घोषणा की गई। जिसमें दीया सजाओ में प्रथम स्थान पर रंजना, द्वितीय स्थान शोभा कुमारी एवं तृतीय स्थान पर प्रीति शुक्ला रहीं। वहीं कार्ड सजाओ प्रतियोगिता में रंजना ने प्रथम स्थान, शोभा ने द्वितीय स्थान एवं आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, अरूणा जौहरी रहीं। इस दौरान गौरव माहेश्वरी, कोमल सिंह, तारचंद्र, सौरभ साहू, मोहसिन, धीरेश, रिचा उपाध्याय, विमलेश, शोभा, सरिता आदि मौजूद रहे।