फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: इलाज के लिए तड़पती रही बीमार बेटी, न अफसरों ने सुनी, न मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिली मदद

Fri, 10 Sep 2021 10:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद जिले में डेंगू और वायरल फीवर के प्रकोप के बीच स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और संवेदनहीनता सामने आ रही है। बुधवार रात को एक बीमार बच्ची का इलाज कराने के लिए उसके परिजन रातभर सरकारी अस्पताल में भटकते रहे। न जिले के अफसरों ने उनकी गुहार सुनी और न ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मदद मिली।  
विज्ञापन
फिरोजाबाद: सौ शैय्या अस्पताल फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित सौ शैय्या अस्पताल में बीमार बच्ची को भर्ती कराने के लिए परिजन बुधवार रात भर भटकते रहे। जिले के प्रशासनिक अफसरों को फोन कर बच्ची को भर्ती कराने की गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल किया गया, लेकिन बच्चे को भर्ती नहीं किया गया। आखिरकार परिजन बच्चे को घर ले आए। परिजन गुरुवार को भी बीमार बच्चे को लेकर सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे, लेकिन बच्चे को भर्ती ना कर दवा देकर घर भेज दिया गया। 

संबंधित खबर- फिरोजाबाद में मानवीय संवेदनाएं तार-तार: मौत के बाद बच्चे का शव कंधे पर उठाकर लाया 'लाचार' पिता
विज्ञापन


दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला हिमायूंपुर निवासी प्रिया (5) को बुधवार रात तबीयत खराब हो गई। रात करीब 11 बजे परिजन बच्ची को लेकर सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे। यहां परिजनों ने चिकित्सक से बच्ची को भर्ती करने को कहा, लेकिन स्टाफ ने बेड न होने की बात कहकर बच्ची को भर्ती करने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी लगाई गुहार
बुखार से तप रही बच्ची को भर्ती कराने के लिए परिजन अस्पताल के बाहर बैठकर जिले के अफसरों को फोन लगाते रहे लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। बीमार बच्ची के परिजनों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी कॉल मिलाया लेकिन वहां से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। 

थक-हारकर परिजन बच्ची को लेकर घर लौट गए। गुरुवार सुबह उपचार मिलने की आस में परिजन बच्ची को लेकर दोबारा सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे। यहां दवा देकर चिकित्सक ने बच्ची को घर ले जाने को कह दिया। 

दवाइयां देकर लौटाया
द्वारिकापुरी निवासी पवन अपनी बेटी शालिनी को बुखार आने पर सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां बच्ची को भर्ती करने की गुहार लगाई लेकिन यहां चिकित्सकों ने उन्हें दो गोलियां थमा दीं और रिपोर्ट आने के बाद भर्ती करने की बात कही। इसके बाद पवन बुखार से तपती बच्ची को लेकर पूरे दिन सौ शैय्या के बाहर रिपोर्ट के आने का इंतजार करता रहा। 

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. हंसराज ने कहा कि अस्पताल में किसी बालिका को भर्ती नहीं किए जाने का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है और कोई शिकायत करेगा तो जांच कराई जाएगी। भर्ती लायक आने वाले प्रत्येक मरीज को भर्ती किया जा रहा है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें