कासगंज। बुखार का कहर थम नहीं रहा है। गांवों में पीड़ित मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में टीमों को भेजकर मरीजों की जांच कराई। जांच में 82 मरीज बुखार पीड़ित सामने आए। इनकी डेंगू मलेरिया की जांच की गई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने ग्राम कैंडी, नगरिया, खड़िया, नगला गुलाटी, बाहिदपुर माफी, शस्त्रीनगर, अंबेडकर नगर, खोजपुर,लल्लूपुर, देवरी, नगला सीताराम, सनौड़ी, मदनपुर, चिहटाकर, बहोटा, बनखंडी, गनेेशपुर, करसी में टीमों को भेजकर शिविर लगाए। पीड़ित मरीजों को घरों से बुलाकर जांच कराई गई।
जांच में 82 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। जिले के गांवों में अब तक 1252 मरीज टीमों की जांच में सामने आ चुके हैं। जबकि प्रतिदिन ही बड़ी संख्या में मरीज जिला अस्पताल एवं सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। निजी चिकित्सकों के यहां भी मरीजों की कतार लग रही है।