फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में पुलिस टीम पर हमला, दरोगा को जिंदा जलाने की कोशिश

Thu, 03 May 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के वृंदावन में जमीन पर कब्जे की शिकायत पर पहुंची 100 डायल पुलिस पर हमला कर दिया गया। पुलिस वाले पर मिट्टी का तेल डालकर फूंकने की कोशिश की गई। एचसीपी की वर्दी फाड़ दी गई। 
विज्ञापन


सूचना पर जब वृंदावन पुलिस पहुंची तो दबंगों ने पथराव कर दिया। बाद में पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए मौके से एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पर हमले की यह घटना बुधवार दोपहर को वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के गांव परखम गूजर में हुई।

इस गांव के चौकीदार मोहन सिंह की पत्नी भोजमती का गांव निवासी मंजू उर्फ  रामनिवास से जमीन को लेकर पिछले चार वर्ष से विवाद चला आ रहा है। इस मामले में न्यायालय ने स्टे कर रखा है। 
विज्ञापन

तीन लोग हिरासत में

बुधवार की दोपहर मंजू उर्फ  रामनिवास इस विवादित जमीन पर कब्जा करने की नीयत से भूसा डाल रहा था। भोजमती ने इसका विरोध किया लेकिन मंजू उर्फ रामनिवास नहीं माना। भोजमती ने 100 नंबर पर फोन कर दिया। 

कुछ ही देर में 100 डायल की गाड़ी से एचसीपी अशोक कुमार शर्मा, सिपाही देवेंद्र एवं दिनेश चंद्र मौके पर पहुंचे और भूसा न डालने के लिए कहा। तभी मंजू उर्फ  रामनिवास के परिवार के साथ ग्रामीणों ने 100 डॉयल पुलिस पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन

एचसीपी की वर्दी फाड़ी

आरोपी व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने एचसीपी की वर्दी फाड़ दी। रामनिवास और उसकी पत्नी ममता केन में मिट्टी का तेल लेकर आए और एचसीपी ओम प्रकाश पर डाल दिया।भीड़ बढ़ने पर पुलिस वाले भाग गए। बाद में वृंदावन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। डंडे लेकर पुलिस के पीछे लोग दौड़ पड़े। बाद में पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए ग्रामीणों को खदेड़ दिया। पुलिस ने मौके से ममता पत्नी रामनिवास, जहान पुत्र बाली, दाऊजी पुत्र रुग्गी को गिरफ्तार किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें