फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः कोरोना संक्रमित व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर ग्रामीणों में तकरार

Wed, 06 May 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

उरावर में यमुना के पास करना पडा शव का अंतिम संस्कार
 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफई में उपचार के दौरान सिरसागंज के नगला ताल निवासी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई। सोमवार देररात शव गांव पहुंचा लेकिन अंतिम संस्कार को लेकर ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। दो घंटे के बाद किसी तरह से गांव से दूर स्थान पर शव का अंतिम संस्कार कराया गया। 
विज्ञापन


सिरसागंज क्षेत्र के थाना नगला खंगर के नगला ताल में दिल्ली से लौटे व्यक्ति को सैफई में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। सोमवार की देर रात शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके गांव लाया गया।

शव आने से पहले ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. कपिल यादव के साथ टीम और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन ग्रामीणों ने कोरोना संक्रमित मरीज के शव का अंतिम संस्कार गांव में किए जाने का विरोध कर दिया। काफी समझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने। इस पर शव का अंतिम संस्कार उरावर यमुना नदी के पास किया गया। 
विज्ञापन

 

मुखाग्नि के लिए पुलिस के दखल से आ सका क्वारंटीन वार्ड से बेटा 
सैफई प्रशासन की लापरवाही के कारण पैदल सिरसागंज आ रहे नगला ताल के कोरोना संक्रमित व्यक्ति के 17 वर्षीय पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. कपिल यादव ने करहल से तलाशा। किशोर को शिकोहाबाद क्वारंटीन किया गया।

गांव में शव पहुंचने के बाद पिता को मुखग्नि देने का मौका आया तो किशोर को बुलाने का प्रयास किया गया लेकिन कोई भी एंबुलेंस कर्मचारी उसे शिकोहाबाद से उरावर ले जाने को तैयार नहीं था। इसके बाद पुलिस ने दो एंबुलेंस कर्मचारियों को समझाकर मृतक के बेटे को एंबुलेंस से उरावर बुलाया। इसके बाद मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

 
विज्ञापन

महिला के शव सीमा विवाद में फंसा
थाना सिरसागंज के दिहुली मोड़ के पास एक महिला की मौत हो गई। जिले की सीमा का मामला होने के कारण मैनपुरी के बरनाहाल एवं सिरसागंज पुलिस में बहस हो गई। बाद में महिला का शव सिरसागंज पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। 

मंगलवार को सुबह दिहुली चौराहे के पास एक 35 वर्षीय महिला का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने पर थाना सिरसागंज पुलिस पहुंची तो मामला मैनपुरी जिले की सीमा का होने के कारण लौट आई, लेकिन बाद में मैनपुरी के बरनाहाल थाने के पुलिस ने मामला सिरसागंज थाने के होने के कारण शव कब्जे में लेने से इनकार कर दिया।

दोनों थानों के पुलिस के बीच सीमा विवाद की स्थिति बनने के बाद आखिर सिरसागंज पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। एसएचओ सिरसागंज सुनील कुमार तोमर ने बताया कि महिला कस्बा के करहल रोड पर भटकती रहती थी। उसकी मौत जिले की सीमा में हुई थी। शव की शिनाख्त नहीं हुई है। उसके पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें