फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधास्वामी सत्संग सभा मामला: यमुना की धारा में खड़े होकर बोले ग्रामीण- कब्जा नहीं हुए खाली तो लेंगे जल समाधि

Mon, 23 Oct 2023 11:18 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में राधास्वामी सत्संग सभा के कब्जे के मामले में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। यमुना की धारा में खड़े होकर कहा कि यदि कब्जा नहीं खाली हुए तो जल समाधि ले लेंगे। 
विज्ञापन
आगरा में राधास्वामी सत्संग सभा के कब्जे के मामले में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में राधास्वामी सत्संग सभा पर डूब क्षेत्र और रास्तों पर कब्जे का आरोप लगाते हुए रविवार को सिकंदरपुर स्थित नगला चतुरा के यमुना घाट पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। शासन-प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा यदि डूब क्षेत्र और रास्ते खाली नहीं हुए तो सामूहिक रूप से ग्रामीण यमुना में जल समाधि लेंगे।

विज्ञापन


खासपुर, नगला तल्फी, लाल गढ़ी, सिकंदरपुर, मनोहपुर, जगन्नाथपुरी के ग्रामीणों में डूब क्षेत्र व चकरोड पर हुए कब्जों को लेकर खासा रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक संस्था भूमाफिया कृत्य कर रही है। रास्तों में बैरिकेडिंग व गेट लगाकर ग्रामीणों का निकलना बंद करा दिया है। 

यह भी पढ़ेंः- UP: जिसे लड़का समझ की आंखें चार, उसकी हकीकत पता चली तो हवा हो गया छात्रा का इश्क; पढ़ें पूरी कहानी
विज्ञापन


शासन-प्रशासन राजनीतिक दबाव में कार्रवाई नहीं कर रहा। इसके विरोध में रविवार सुबह 10 बजे ग्रामीण सिकंदरपुर स्थित यमुना घाट पर एकत्र हुए। नदी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। खासपुर प्रधान भरत सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के साथ अन्याय हो रहा है, शासन-प्रशासन हमें न्याय दे। पूर्व प्रधान विजय सिंह ने कहा कि न्याय नहीं मिला तो पांच गांव के लोग सामूहिक रूप से जल समाधि लेंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया ऐसा कदम..., शर्मसार हो गए परिवार के लोग

कहा कि इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार होगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य भूरी सिंह ने कहा कि 2009 में जो पानी की लाइन तोड़ी थी उसे दोबारा जोड़ा जाए। ग्रामीणों को नहर से पानी दिया जाए। हाथों में तख्तियां लेकर ग्रामीणों ने नदी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जगवीर सिंह, अंग्रेज, नवल सिंह, मुकेश कुमार, एलम सिंह, चरण सिंह, गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें