फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: पेट्रोलिंग पर निकले सिपाहियों की बाइक में स्कार्पियो ने मारी टक्कर, एक की मौत जबकि दूसरे हालत नाजुक

Mon, 23 Oct 2023 09:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में पेट्रोलिंग पर निकले सिपाहियों की बाइक में स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई। जबकि, दूसरे की हालत नाजुक है। 
विज्ञापन
kasganj news: आरक्षी दीपक कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में बीती रात स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार एक सिपाही की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसा उस समय हुआ जब सिपाही पेट्रोलिंग पर निकले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। स्कार्पियो गाड़ी को कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन


घटना बीती रात करीब सवा नौ बजे ढोलना थाना क्षेत्र के गढ़ी हरनाढेठर-घिनौना मार्ग पर हुई। यहां थाने में तैनात आरक्षी उपेंद्रनाथ व दीपक कुमार बाइक से पेट्रोलिंग पर निकले थे। नगला कहर के पास स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों उछलकर दूर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। 

यह भी पढ़ेंः- UP: दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया ऐसा कदम..., शर्मसार हो गए परिवार के लोग
विज्ञापन


घायलों को हमराही उपनिरीक्षक महावीर सिंह एवं मुख्य आरक्षी सुभाष भदौरिया और विक्रम सिंह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों को नीलम हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद आरक्षी दीपक कुमार निवासी कस्बा व थाना अनूपशहर, जनपद बुलंदशहर को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: जिसे लड़का समझ की आंखें चार, उसकी हकीकत पता चली तो हवा हो गया छात्रा का इश्क; पढ़ें पूरी कहानी

वहीं उपेंद्रनाथ निवासी टीकाराम कॉलोनी, थाना कंकरखेड़ा, जनपद मेरठ को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। उसे पत्नी रेखा एवं पुलिस कर्मियों द्वारा मेरठ के लिए एंबुलेंस से भेजा गया है। दीपक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। एक्सीडेंट करने वाली स्कार्पियो को पुलिस ने कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें