फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव का लड़का निकला दुश्मन: युवती के अश्लील फोटो कर दिए वायरल, शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी

Tue, 03 Oct 2023 04:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

गांव के युवक ने युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसकी शिकायत लड़की के पिता ने आरोपी के पिता से की तो जान से मारने की धमकी मिली। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। 
 
विज्ञापन
girl crime, - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। युवक के पिता से शिकायत करने पर धमकियां दी गईं। पिता ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि एक अन्य मामले में युवक ने निर्वस्त्र होकर अश्लीलता की और फावड़े से काटने की धमकी दी।
विज्ञापन


युवती के पिता का आरोप है कि एक अक्तूबर की सुबह बेटी के अश्लील फोटो गांव के ही श्यामू ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, जबकि इससे पहले भी कई बार फोटो-वीडियो वायरल कर चुका है। जब पहले हरकतें की थीं तब आरोपी के पिता अशोक कुमार से शिकायत की, लेकिन श्यामू ने तीनों पुत्रों व परिवारीजन को जान से मारने की धमकी दी। 

युवती के पिता ने बताया कि एक अक्तूबर को फोटो वायरल करने पर अशोक से फिर शिकायत की तो उसने गोली मारने की धमकी दी है। थाना प्रभारी संजय राघव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं थाना निधौली कलां में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि बेटी अपनी सहेली के साथ खेत में घास काटने गई थी। तभी सुबह करीब 10 बजे रामवीर निवासी मोहल्ला साढूपुरा पहुंच गया। दोनों लड़कियों से अश्लीलता करने लगा। इसकी वजह से डरी-सहमी लड़कियां भागकर घर आईं और आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें