फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सपा के एजेंट का बस्ता फेंकने का वीडियो हुआ वायरल

Tue, 07 May 2024 04:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के एजेंट का बस्ता फेंकने का वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

- धक्कामुक्की के साथ एजेंट को दी धमकी, सपा ने एक्स पर किया पोस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल (मैनपुरी)। कस्बा करहल में सपा के एक एजेंट का बस्ता फेंक दिया गया। उसे बस्ता न लगाने की धमकी दी गई। इस दौरान धक्का मुक्की करते हुए धमकाया गया। इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की बात कही। कई अन्य स्थानों से इस तरह की सूचनाएं मिलीं। भाजपा के लोगों पर पक्ष में वोट डालने के लिए धमकाने के भी आरोप लगे।
विज्ञापन

करहल कस्बा में सुबह एक मतदान केंद्र के पास सपा का एक एजेंट बस्ता लगाए हुए थे तभी वहां कुछ लोग आए और वहां से बस्ता हटाने के लिए कहने लगे। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए सपा के एजेंट से धक्का मुक्की करना शुरू कर दिया। सपा के एजेंट का बस्ता उठाकर सड़क पर फेंक दिया गया और एजेंट को धकेल कर वहां से हटा दिया गया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। एजेंट ने आरोप लगाया कि बस्ता फेंकने और धमकाने वाले लोग भाजपा के थे। मामला सपा के बड़े नेताओं तक पहुंचा तो एक्स पर ट्वीट कर चुनाव आयोग से इस तरह की घटनाओं पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की बात कही गई।सुबह से लेकर शाम तक जनपद में अलग-अलग स्थानों से झगड़े की सूचनाएं मिलीं। इसमें सपाइयों की ओर से भाजपा के नेताओं पर वोट डालने से रोकने और मतदान प्रभावित करने के आरोप लगाए गए। औडेंन्य मंडल में शिकायत के बाद सांसद डिंपल यादव ने मौके पर पहुंच कर अपने कार्यकर्ताओं से बात की। वहां मौजूद अधिकारियों से कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। सपा की प्रत्याशी ने शिकायतों पर किशनी, करहल, मैनपुरी देहात सहित अन्य मतदान केंद्रों पर भी जाकर सपाइयों की शिकायतों को सुना और अधिकारियों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें