पूर्व विधायक ने कहा- राजनीति से प्रेरित है यह वीडियो
इस मामले में पूर्व विधायक छोटे लाल वर्मा का कहना है के वीडियो काफी पुराना है। उसमें किसी भी व्यक्ति विशेष या समाज विशेष के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की गई है। यह वीडियो पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है।
उनकी लोकप्रियता से खतरा महसूस कर रहे लोगों ने इसे वायरल कराया है। इस वीडियो में उन्होंने न तो किसी पर टिप्पणी की है न ही उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी किसी समुदाय अथवा व्यक्ति विशेष के खिलाफ कुछ कहा है।