फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बाइक चोर नहीं पकड़ पाई पुलिस, पीड़ित ने 1100 रुपये इनाम की घोषणा की

Tue, 09 Feb 2021 01:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा बाइक चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के एत्मादपुर से दस दिन पहले हाथरस के एक अस्पताल के कंपाउंडर की उनके मामा के घर के बाहर से बाइक चोरी हो गई। चोरी करते चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित का आरोप है कि फुटेज मिलने के बाद भी पुलिस ने चोर की तलाश नहीं की। अब उसने बाइक चोर के बारे में जानकारी देने वाले को 1100 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। उसकी पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहे हैं।

विज्ञापन

 
हाथरस के सादाबाद स्थित नगला केशरी निवासी छीतरमल ने बताया कि वह 30 जनवरी को एत्मादपुर के गणेश नगर में अपनी मामी की शोक सभा में आए थे। अपनी बाइक मामा रामेश्वर के मकान के बाहर खड़ी कर दी थी। इसके बाद दाह संस्कार में चले गए। 

इसी बीच बाइक चोरी कर ली गई। दाह संस्कार से लौटकर आने पर घटना की जानकारी हो सकी थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घर के पास ही सीसीटीवी कैमरे लगे थे। इसमें एक युवक बाइक को चोरी करके ले जाता नजर आया। पुलिस ने फुटेज भी ले लिया। इस घटना को दस दिन हो चुके हैं। फुटेज ले जाने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। 
विज्ञापन


कार्रवाई नहीं होता देखकर ही इनाम की घोषणा की है। इस बारे में कई जगह पोस्टर लगाए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी डाला है। थाना एत्मादपुर की प्रभारी प्रशिक्षु डिप्टी एसपी स्वाती चौधरी का कहना है कि बाइक चोर की तलाश की जा रही है। हाल में पकड़े गए चोरों से भी पूछताछ की गई थी। फोटो से मिलान किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। 

विज्ञापन

अर्जुन नगर से कार चुराने वालों का नहीं चला पता 
शाहगंज के नॉर्थ अर्जुन नगर निवासी डॉ. उत्पल सरकार मथुरा की जिला जेल में मेडिकल अफसर हैं। 28 जनवरी को उनकी कार घर के बाहर से चोरी हो गई थी। चोर कार को खेरिया मोड़ से मलपुरा की ओर ले जाते हुए नजर आए थे। उत्पल सरकार का कहना था कि कार को रेकी के बाद चोरी किया। 

उनकी कार कुछ दिन के लिए सर्विस सेंटर भी गई थी। डॉ. उत्पल सरकार का कहना है कि पुलिस ने दो दिन बाद मुकदमा दर्ज किया था। अब कार को बरामद करने में भी लापरवाही की जा रही है, जबकि वह अधिकारियों से भी शिकायत कर चुके हैं। गाड़ी को लेकर जाते चोरों के फुटेज भी मिल गए थे। इसके बावजूद कुछ नहीं हुआ है। 

साल 2020 में 1181 वाहन हुए चोरी 
ताजनगरी में वाहन चोरी का आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। साल 2020 की बात करें तो 1181 वाहन चोरी हुए। इनमें बाइक की संख्या सबसे अधिक थी। पुलिस अपराधियों को पकड़कर जेल भी भेज चुकी है। इसके बावजूद वाहन चोरी पर रोक नहीं लग पा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें