फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य अधिकारी बन ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर दिया झांसा, एटा का युवक हुआ ठगी का शिकार

Tue, 09 Feb 2021 12:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

आगरा में ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर सैन्य अधिकारी बनकर साइबर अपराधी ने कार का विज्ञापन दिया। एटा जिले के युवक ने संपर्क किया तो उससे कई बार में 2.25 लाख रुपये खाते में जमा करा लिए। इसके बाद मोबाइल बंद कर लिया। पीड़ित ने आगरा के रेंज साइबर क्राइम थाना में शिकायत की है।

विज्ञापन

  
एटा जिले के सकीट स्थित रजपुरा निवासी रंजीत ने रेंज साइबर क्राइम थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने एक फरवरी को शापिंग साइट पर बोलेरो गाड़ी का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। 

कॉल रिसीव करने वाले ने अपना नाम धर्मेंद्र निवासी लखनऊ बताया। कहा कि वह सेना में तैनात है। पिछले काफी समय से लखनऊ में रह रहा है। अब ट्रांसफर हो गया है। इसलिए अपनी बोलेरो बेचना चाहता है। एक साल पुरानी कार की कीमत 2.15 लाख रुपये बताई। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

खाते में जमा कराई रकम
रंजीत के कार खरीदने के लिए तैयार होने पर आरोपी ने रुपयों की मांग की। पहले 30 हजार रुपये टोकन मनी के रूप में मांगे। रंजीत ने रकम जमा कर दी तो फिर से काल करके 40 हजार रुपये डिलीवरी खर्च के रूप में मांगे। बाद में मथुरा में कार पहुंचाने का झांसा देकर कई बार में कुल 2.25 लाख रुपये जमा करा लिए। 

कार नहीं पहुंचने पर रंजीत ने रुपये वापस मांगे तो मोबाइल बंद कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद रेंज साइबर क्राइम थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा और एसआई चेतन भारद्वाज के मुताबिक, विवेचना की जा रही है। टीम आरोपी की तलाश कर रही हैं। 

पहले से नहीं जमा करें रकम
रेंज साइबर क्राइम थाना के एक्सपर्ट चेतन भारद्वाज ने बताया कि शॉपिंग साइट पर आने वाले विज्ञापन पर तुरंत भरोसा नहीं करना चाहिए। विज्ञापन देने वाले के बारे में पूरी जानकारी जुटानी चाहिए। विज्ञापन में दिखने वाले सामान को सामने लाने पर ही रकम देनी चाहिए। कॉल पर बातें होने के बाद ही रकम नहीं जमा करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें