फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पांटून पुल पर हादसे का खतरा, सुरक्षा व्यवस्था बनी दिखावा; रात में रोक बेअसर

Wed, 20 May 2026 11:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के पोइया घाट पांटून पुल पर रात में यातायात प्रतिबंध के बावजूद वाहन धड़ल्ले से चल रहे हैं, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। पुलिस और पीडब्ल्यूडी की लापरवाही के कारण सुरक्षा व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित नजर आ रही है।
विज्ञापन
पोइया घाट स्थित पांटून पुल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोइया घाट स्थित पांटून पुल राहत की जगह आफत बन रहा है। रात में वाहनों की आवाजाही पर रोक 24 घंटे में बेअसर हो गई। मंगलवार रात को जान हथेली पर लेकर दो व चार पहिया वाहन अंधेरे में दौड़ते रहे। जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। पुल से गिरकर वाहन नदी में समा सकते हैं।
विज्ञापन


 

लोक निर्माण विभाग ने दयालबाग स्थित पोइया घाट पर करीब 75 लाख रुपये से पांटून पुल का निर्माण करवाया था। वाहनों के अत्यधिक दबाव से 15 दिन में पुल पर भीषण जाम की समस्या पैदा हो गई। एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने सोमवार को पुल पर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने पोइया घाट पर बोर्ड लगाए। सूर्योदय से सूर्यास्त तक हल्के वाहनों के आवागमन की अनुमति दी गई। सूर्यास्त के बाद वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया गया। यातायात पुलिस की भी तैनाती की गई।
विज्ञापन

मंगलवार रात 8 बजे यहां कार, दोपहिया वाहन पुल पर दौड़ते नजर आए। यातायात पुलिस कर्मी भी गायब मिले। ये हाल तब था जब मंगलवार सुबह पोइया में एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। अनियंत्रित होकर कार फार्म हाउस में दीवार तोड़कर घुस गई। मनोहरपुर के एक ग्रामीण ने यातायात पुलिस पर वसूली के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें