फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: तहसील के सब रजिस्ट्रार कार्यालय से नकदी समेत तिजोरी चोरी, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 13 Apr 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • ताजनगरी में चोरों ने सदर तहसील को बनाया निशाना
  • चोरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 
विज्ञापन
सदर तहसील, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा सदर तहसील स्थित उप निबंधक चतुर्थ कार्यालय में तिजोरी से 4.67 लाख रुपये की चोरी हो गई। दो दिन से कार्यालय बंद था। सोमवार सुबह सफाईकर्मी झाड़ू लगाने पहुंचे तो उन्हें कक्ष के ताले टूटे मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीमें जांच में जुट गई हैं।

विज्ञापन


तहसील परिसर में निबंधन दफ्तर है। यहां पांच उप निबंधक कार्यालय हैं। शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार सुबह जब यहां कर्मचारी पहुंचे तो चोरी का पता लगा। उप महानिरीक्षक निबंधन एमके सक्सेना ने बताया कि 4.67 लाख रुपये चोरी हुए हैं। फोरेंसिक टीमों ने तिजोरी से अंगुलियों के निशान लिए हैं। संदिग्धों से पूछताछ हो रही है।

शक की सुई कर्मियों पर भी है। जिस कक्ष में तिजोरी रखी थी, उसके दरवाजे पर कांच के शीशे थे। जिन्हें तोड़कर चोर अंदर घुसा होगा। शीशे के आकार को लेकर चर्चाएं हैं कि घटना को किसी बच्चा चोर की मदद से अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पुलिस ने जब्त की चाबियां
सभी निबंधन कार्यालयों की तिजोरियों की चाबी पुलिस ने जब्त कर ली हैं। चाबियां अपने पास रखने वाले लोगों के नाम, पते व बयान दर्ज हुए हैं।

जोंस मिल की फाइलें हो चुकी हैं गायब
जोंस मिल मामले की जांच के दौरान भी निबंधन कार्यालय में पुराने बैनामों का रिकॉर्ड नहीं मिला था। तब जांच में पता चला कि रिकॉर्ड से पन्ने फाड़े गए। फाइलें गायब हो गईं। फिर सरकारी रिकॉर्ड के आधार पर जांच पूरी हो सकी।

न्यायालय में भी टूटीं हैं खिड़कियां
उप निबंधक चतुर्थ कार्यालय के बराबर से ही आठ जिलों की व्यावसायिक न्यायालय कक्ष है। जहां करोड़ों रुपये के मुकदमों की फाइलें सुरक्षित रखी हैं। परंतु मुख्य अहाते पर जाली नहीं है। दरवाजों के कब्जे उखड़े हुए हैं। खड़कियों के शीशे टूटे पड़े हैं। जिसकी मरम्मत को कई बार पत्र लिखे गए हैं।

ये भी पढ़ें: नशे का कारोबार: आगरा के दवा माफिया पंकज गुप्ता सहित आठ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

ये भी पढ़ें: आगरा में कोरोना का कहर: 35 साल के संक्रमित युवक की मौत, 24 घंटे में 130 नए मरीज मिले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें