फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा को एक और वंदेभारत का तोहफा: बनारस के बाद अब जोधपुर तक रफ्तार वाला सफर, सप्ताह में चलेगी तीन दिन

Fri, 04 Oct 2024 07:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

वंदे भारत ट्रेनें घाटे में चल रहीं थीं। इनको मुनाफे में लाने के लिए खास रणनीति के तहर विभिन्न महानगरों से जोड़ा गया, जिसके बाद यात्रियों की संख्या ही नहीं बढ़ी, बल्कि अच्छे परिणाम भी आने लगे हैं।
 
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vande Bharat Train: घाटे में चल रहीं वंदे भारत ट्रेनों को महानगरों से जोड़ने के अच्छे परिणाम आए हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ी है। आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत में ऐसा हुआ है। अब जोधपुर-साबरमती वंदे भारत को भी इस योजना से जोड़ने की तैयारी है।
विज्ञापन




 

रेलवे ने कम यात्री संख्या वाली वंदे भारत ट्रेनों को घाटे में होने के कारण इन्हें प्रमुख महानगरों से जोड़ना शुरू किया है। उदयपुर सिटी-जयपुर वंदे भारत का संचालन सप्ताह में तीन दिन आगरा कैंट तक शुरू करने से इसके अच्छे परिणाम आए। यात्री संख्या बढ़ गई, उदयपुर सिटी से आगरा व जयपुर के बीच सफर आसान हो गया।


 

इसके पहले निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत, निजामुद्ददीन-खजुराहो वंदे भारत आगरा कैंट स्टेशन से चल रही हैं। अब रेलवे की योजना जोधपुर साबरमती के बीच चलने वाली वंदे भारत को भी सप्ताह में तीन दिन आगरा कैंट-जोधपुर तक संचालित करने पर विचार कर रहा है। हालांकि इसका कार्यक्रम तय नहीं किया गया है। लेकिन जोधपुर-साबरमती वंदे भारत में यात्रियों का फुटफाल कम है। इसे तीन दिन आगरा से चलाया जाएगा।

 

अब तक निजामुद्दीन से आगरा होकर जाने वाली वंदे भारत ट्रेनों में ही यात्रियों की संख्या ठीक है। अब वाराणसी के लिए चलने वाली वंदे भारत में भी फुटफाल बढ़ने का कारण इसका कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और इटावा से जुड़ा होना है। आगरा मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि वंदे भारत में फुटफाल अच्छा आ रहा है। इसलिए अन्य स्टेशनों से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को आगरा से जोड़ा जा रहा है।

 
विज्ञापन

इंटरसिटी की जगह मेट्रो वंदे भारत चलेंगी
आगरा-लखनऊ इंटरसिटी के स्थान पर आगरा-लखनऊ मेट्रो वंदे भारत का संचालन किया जा सकता है। इसके लिए योजना तैयार हो चुकी है। हालांकि रेलवे ने इसकी घोषणा नहीं की है। जल्द ही लखनऊ इंटरसिटी की जगह यह ट्रेन लेगी। इसमें किराया भी वंदे भारत की तरह महंगा नहीं होगा। इसी तरह आगरा दिल्ली इंटरसिटी को भी भविष्य में मेट्रो वंदे भारत में बदला जा सकता है। इस योजना पर भी काम चल रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें