chocolate day: दिल के आकार वाली चॉकलेट
- फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन वीक में मंगलवार को चॉकलेट डे है। ताजनगरी के बाजार में चॉकलेट की नई वैरायटी आई हैं। रिश्तों में मिठास घोलने के लिए दिल के आकार की चॉकलेट की मांग अधिक है। इनको और भी खास बनाने के लिए ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, मैंगो, ब्लैक करेंट जैसे फ्लेवर भी बाजार में हैं। आगरा कन्फेक्शनरी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि कारोबारियों को करीब 60 लाख रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।
संदीप कुमार ने बताया कि यूं तो चॉकलेट पूरे वैलेंटाइन वीक में बिकती हैं, लेकिन चॉकलेट डे पर मांग अधिक रहती है। इस समय फिलिंग चाकलेट ट्रेंड में हैं। इसके अलावा हार्ट शेप, स्माइली भी ग्राहकों को लुभा रही हैं। कीमत 60 रुपये से शुरू हो जाती है।
ये हैं वैरायटी
फिलिंग चॉकलेट- 120 रुपये
स्माइली चॉकलेट-100 रुपये
हार्ट शेप चॉकलेट-100 रुपये
असोरटेड चॉकलेट-80 रुपये