फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

106 विस सीटों पर है वैश्य समाज का दावा: डॉ. सुमंत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को ताजगंज स्थित मैरिज होम में आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में 22 फीसदी की आबादी वाले वैश्य समाज को समुचित भागीदारी मिलनी चाहिए। 106 वैश्य बहुल विधानसभा सीटों पर हमारा दावा है। इसकी तैयारी शुरू कर दें।
विज्ञापन

डॉ. गुप्ता ने बताया कि पांच दिसंबर को मैनपुरी से वैश्य राजनीतिक अधिकार रथयात्रा लक्ष्य-2022 का शुभारंभ हो रहा है। यह यात्रा प्रदेशभर में घूमेगी। आगरा में 12 दिसंबर को आएगी। यदि भाजपा टिकट नहीं दे तो निर्दल चुनाव लड़ना है और अपनी ताकत दिखानी है।
राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनय अग्रवाल ने कहा कि आगरा में वैश्य समाज के नौ लाख वोट हैं। इस हिसाब से वैश्य समाज की दावेदारी नौ विधानसभा में से चार विधानसभाओं पर बनती है। अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष मुरारीलाल फतेहपुरिया ने कहा कि टिकट छीनकर मिलती है अब हमें यह करना पड़ेगा। मेयर नवीन जैन ने कहा कि वैश्य समाज के विकास के लिए वह लगातार काम कर रहे हैं। स्वागत अध्यक्ष अतुल गर्ग ने स्वागत किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनय अग्रवाल, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव सतीश गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल व सुरेश कंसल, राष्ट्रीय महासचिव ट्रांसपोर्टर वीरेंद्र गुप्ता, प्रदेश प्रभारी नितिन गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल व सुरेश कंसल, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल, डॉ. राकेश गुप्ता संयोजक, कृष्ण कुमार गोयल सह संयोजक, देवेंद्र गोयल, संजय अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, संजय सिंघल, राजेश जायसवाल, महेंद्र खंडेलवाल, अनुराग अग्रवाल, अनिल अग्रवाल ने शपथ ली।
अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल ने की। नीरज अग्रवाल, कुलवंत मित्तल, मयंक अग्रवाल, विभु सिंघल, शैलू अग्रवाल, ममता सिंघल, सुनील अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, रामचरण पोरवाल, लल्लू प्रधान, सुनील बाबू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें