फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की सभी बसों में सफर हुआ महंगा, आधी रात से बढ़ गया किराया, यह हैं नई दरें

Fri, 03 Jan 2020 12:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आईएसबीटी पर खड़ीं रोडवेज बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश रोडवेज की सभी बसों में बृहस्पतिवार की रात 12 बजे से किराया बढ़ा दिया गया। साधारण सेवा की बसों से लेकर वोल्वो, शताब्दी और जनरथ बसों में 10 प्रतिशत किराया बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है। 
विज्ञापन


अलग-अलग श्रेणी की बसों में किलोमीटर के हिसाब से बढ़ोतरी की गई है। शाम को मुख्यालय से आदेश आने के बाद टेक्निकल टीम ने ईटीएम मशीनों में बढ़ा हुआ किराया फीड करने का काम शुरू कर दिया।

पिछले सप्ताह यूपी रोडवेज की बोर्ड बैठक हुई थी। इसमें बसों का किराया 10 प्रतिशत बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। इसके बाद प्रस्ताव को स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) के पास भेजा गया। 
विज्ञापन


रोडवेज अफसरों का कहना है कि एसटीए का अनुमोदन मिलने के बाद मुख्यालय ने किराया बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। 10 प्रतिशत के हिसाब से किराए में 10 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से इजाफा हुआ है। नोएडा से आगरा के किराए में करीब 22 रुपये बढे़ हैं।

अब इन दरों से लिया जाएगा किराया

साधारण सेवा- 105 पैसे प्रति किलोमीटर
जनरथ-1- 133.35 पैसे प्रति किलोमीटर
जनरथ-2- 157.50 पैसे प्रति किलोमीटर
वातानुकूलित स्लीपर- 210.01 पैसे प्रति किलोमीटर
वोल्वो व स्कैनिया- 232.11 पैसे प्रति किलोमीटर

साधारण बस (आगरा से नोएडा) 
 
वर्तमान किराया   बढ़ा हुआ किराया
साधारण बस 260 रुपये 282 रुपये
लखनऊ (एक्सप्रेसवे) 401 रुपये 475 रुपये 
कानपुर साधारण बस 335 370 रुपये
देहरादून साधारण बस 456 498 रुपये
आगरा से दिल्ली 237 239 रुपये
आगरा से जयपुर 267 273 रुपये
आगरा से कानपुर 333 363 रुपये
आगरा से लखनऊ 427 467 रुपये

 

करीब दो साल पहले बढ़ा था किराया

यूपी रोडवेज ने करीब दो साल पहले बसों का किराया बढ़ाया था। तब नौ पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया बढ़ाया गया था। इसके बाद से किराया नहीं बढ़ा है। इस बार 10 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया बढ़ाया गया है। बसों में सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को अब ज्यादा जेब ढीली करनी होगी।

रात से ही लागू किया किराया

आगरा परिक्षेत्र के सेवा प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि लखनऊ से शाम को निर्देश प्राप्त होने के बाद रात्रिकालीन बसों को दी जाने वाली ईटीएम में नया किराया फीड करके रवाना किया गया है। जो बसें बाहर गई हैं, उनमें किराया वापस डिपो में आने पर बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन

यात्रियों ने जताया रोष

यात्री अखिलेश कुमार ने कहा कि एसी बसों में पानी की बोतल बंद कर दी गई। सुविधाओं में कमी हो रही है और किराए में इजाफा करके बोझ डाल दिया। ऑनलाइन सीट रिजर्व कराने के बाद निरस्त कराने पर रिफंड कराने में दिक्कतें आती हैं।

'सीटें फटी हैं, किराया क्यों बढ़ाया'

यात्री लक्ष्मी देवी ने कहा कि साधारण बसों में सीटें फटी हुई हैं। कहीं भी बस खराब होकर खड़ी हो जाती हैं। महिलाओं को सीट नहीं दी जाती है। अब किराया भी बढ़ा दिया है। ऐसे में आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है।

यात्रा जौहरीराम ने कहा कि एसी बसों को कभी भी बिना बताए निरस्त कर दिया जाता है। किराया लगातार बढ़ा रहे हैं। साधारण बसों का हाल और ज्यादा खराब है। किसी में हेड लाइट नहीं है तो किसी में आल वेदर बल्ब नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें