फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health News: खांसते-छींकते वक्त यूरिन लीक, महिलाएं शर्म नहीं करें; लेजर से मिनटों में मिलेगा राहत का रास्ता

Fri, 27 Mar 2026 09:45 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

रोटरी क्लब ऑफ ग्रेस की संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने बताया कि खांसने-छींकने पर यूरिन लीक की समस्या अब लेजर तकनीक से आसानी से ठीक हो सकती है। डॉक्टरों ने महिलाओं से अपील की कि इस परेशानी को नजरअंदाज न करें और समय रहते विशेषज्ञ से परामर्श लें।
 
विज्ञापन
चर्च रोड राम नगर स्थित अस्पताल में रोटरी क्लब ऑफ ग्रेस की स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी में शामिल डॉक् - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खांसते-छींकते वक्त यूरिन लीक हो रहा है तो झिझके बिना डॉक्टर को दिखाएं। लेजर विधि से ये परेशानी ठीक हो रही है। रोटरी क्लब आगरा ग्रेस की ओर से चर्च रोड स्थित कुसुम गुप्ता नर्सिंग होम में आयोजित संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने ये जानकारी दी।
विज्ञापन


क्लब अध्यक्ष डॉ. परिणीता बंसल ने बताया कि श्रोणि के निचले हिस्से में मांसपेशियों की एक परत होती है। ये मूत्राशय, गर्भाशय और आंतों को सहारा देती है। गर्भावस्था, प्रसव, उम्र या मोटापे से ये मांसपेशियां कमजोर होने से ये यूरिन लीक की परेशानी बनती है। विशेषज्ञ डॉ. अंबर गुप्ता ने बताया कि डायोड लेजर विधि से इसका उपचार किया जा रहा है।

 डॉ. सुषमा गुप्ता ने महिलाओं को ये दिक्कत होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लेने की सीख दी। डायटीशियन सुमिता गुप्ता ने पौष्टिक आहार लेने की सीख दी। कार्यक्रम में सचिव आशु मित्तल, डॉ. शर्मिला पंजवानी, मंजूषा चंद्रा, मीनाक्षी मोहन, गरिमा मंगल, डॉ. नीलम मल्होत्रा, अनुपमा बोरा, ज्योति बंसल, रुनु सरकार, शालिनी अग्रवाल और अनुराधा मित्तल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें