फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति पर नहीं मिल रहा यूरिया, किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। खेतों में किसानों की खरीफ की फसल खड़ी है लेकिन साधन सहकारी समिति रसूलाबाद पर यूरिया उपलब्ध नहीं है। खाद के लिए चक्कर काट रहे परेशान किसानों ने बृहस्पतिवार को सहकारी समिति पर हंगामा कर दिया। किसानों ने यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

मौजा रसूलाबाद क्षेत्र में बाजरा, मक्का और अन्य फसलें खेतों में लहलहा रही हैं। ऐसे में किसानों को यूरिया खाद की आवश्यकता है। हालांकि रसूलाबाद स्थित साधन सहकारी समिति पर यूरिया उपलब्ध नहीं है। किसानों आरोप है कि वे विगत 15 दिन से साधन सहकारी समिति पर चक्कर लगा रहे हैं। समिति पर किसान खाद के लिए भटक रहे हैं और उन्हें निजी दुकानदारों से यूरिया खरीदनी पड़ रही है।
दुकानदार मनमानी रेट पर यूरिया दे रहे हैं। किसान यूरिया लेने बृहस्पतिवार सुबह बीज गोदाम पर पहुंचे तो सचिव मिहीलाल नहीं मिले। इस पर किसानों में आक्रोश फैल गया और सचिव के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। पूर्व सरपंच योगेश उपाध्याय ने उन्हं समझा-बुझाकर शांत किया किसानों ने प्रशासन से समिति पर यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है। मांग करने वालों में रोमन सिंह, मुरारीलाल, अजीत उपाध्याय, रामकिशन शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रमोद कुमार, इंजीनियर महेंद्र निषाद, सेवाराम, हेमंत कुमार, भाव सिंह, रामनिवास, भागीरथ, नाहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीस बीघा बाजरा की फसल के लिए यूरिया लेने गए गोदाम गए थे लेकिन विगत दो दिन से चक्कर लगा रहे हैं। दोनों बार वहां ताला बंद मिला।
देवकरन किसान जटपुरा
गढ़ी भगवंत स्थित बीज गोदाम पर यूरिया लेने के लिए तीन चक्कर लगाए लेकिन निराश होकर लौटे। इसके बाद टूंडला स्थित निजी दुकान से यूरिया खरीदनी पड़ी।
रामगोपाल किसान रामगढ़
यूरिया की सख्त जरूरत है लेकिन गोदाम पर यूरिया नहीं है। अभी अभी एक-दो दिन इंतजार करेंगे अन्यथा बाजार से लेनी पड़ेगी।
रमेशचन्द्र, किसान बजहेरा
अभी किसानों ने यूरिया की डिमांड नहीं की थी लेकिन हमने डिमांड भेज दी है। एक दो दिन में गोदाम में यूरिया खाद उपलब्ध हो जाएगी।
मिहीलाल, सचिव, साधन सहकारी समिति रसूलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें