सबसे गर्म रहे झांसी और हमीरपुर
प्रदेश में सोमवार को झांसी और हमीरपुर सबसे गर्म शहर रहे। दोनों ही शहरों में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा इन दोनों शहरों से ज्यादा पीछे नहीं रहा। यहां 42.1 डिग्री सेल्सियस पारा रहा जो सामान्य से 6.3 डिग्री ऊपर है। पूरे प्रदेश में सामान्य से 6 डिग्री तापमान कहीं भी ज्यादा नहीं रहा।
ये भी पढ़ें - Vrindavan: लड्डू गोपाल कर लिए चोरी, महिला की शर्मनाक हरकत सीसीटीवी में हुई कैद...इसलिए हो रही वायरल
ऐसा रहा शहरों का तापमान
झांसी-हमीरपुर 42.2 डिग्री
आगरा 42.1 डिग्री
प्रयागराज 41.8 डिग्री
बांदा 41.2 डिग्री
फुर्सतगंज 40.7 डिग्री
ये भी पढ़ें - Taj Mahal: गर्मी से ताजमहल में बुरा हाल... विदेशी समेत दो पर्यटक घायल, गश खाकर गिर पड़े; सात पड़ गए बीमार
10 को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस देगा राहत
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक 9 अप्रैल तक उत्तर पश्चिमी राज्यों के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में हीट वेव का अलर्ट है। 10 अप्रैल को हिमालय की पहाड़ियाें पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की दस्तक हो जाएगी। इससे 10 अप्रैल की शाम और 11 अप्रैल को राहत मिल सकती है। लू के थपेड़ों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9 अप्रैल के बाद ही राहत मिल सकती है।