उत्तर प्रदेश की अंडर19 टीम में आगरा की बेटियां
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी की तीन क्रिकेटर बेटियों को यूपी अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में स्थान मिला है। बुधवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने टीम की घोषणा की। टीम में आगरा की रहने वाली क्रिकेटर पूजा राजपूत, दीक्षा सिंह और रामा कुशवाहा के नाम भी शामिल हैं।
पूजा राजपूत मध्यम गति की गेंदबाज हैं। इससे पहले सन 2020 में पूजा सीनियर उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम की सदस्य रह चुकी हैं। दीक्षा मध्यम सिंह गति की गेंदबाज हैं। इनका चयन यूपी अंडर-19 टीम में पहली बार हुआ है। बल्लेबाज रमा कुशवाहा सन 2018-19 में यूपी अंडर-16 महिला क्रिकेट टीम की सदस्य रह चुकी हैं। तीनों खिलाड़ियों के चयन पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ आगरा (डीसीएए) के अध्यक्ष पूरन डाबर, सचिव प्रकाश कौशल, संयुक्त सचिव तपेश शर्मा, सर्वेश भटनागर, कोच विवेक यादव, चंद्रशेखर शर्मा आदि ने हर्ष प्रकट किया है।
यूपी मल्लखंभ टीम में ताजनगरी के चार खिलाड़ी चयनित
ताजनगरी के चार मल्लखंभ खिलाड़ी उज्जैन में होने वाली राष्ट्रीय मल्लखंभ प्रतियोगिता में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। बुधवार को यूपी टीम की घोषणा की गई। इसमें तीन अलग-अलग वर्गों में चार खिलाड़ी चयनित किए गए। एमडी जैन इंटर कॉलेज के छात्र कौशल अंडर-18, एमडी जैन के ही ईशु और सुजल राना अंडर-14 में यूपी टीम की ओर से खेलते दिखेंगे। लिटिल बर्ड स्कूल के अमन को अंडर-12 वर्ग टीम में चयनित किया गया। राष्ट्रीय चैंपियनशिप 25 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी। खिलाड़ियों के चयन पर एमडी जैन इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, प्रबंधक अखिल कुमार बरौल्या, महामंत्री जितेंद्र कुमार जैन, उपाध्यक्ष विमलेश कुमार जैन, प्राचार्य जीएल जैन, मनोज जैन, रूपेश कुमार जैन, राकेश जैन, रीनेश मित्तल, संदीप परिहार ने हर्ष प्रकट किया।
ब्रज में डेंगू का कहर: डेंगू वायरल से 14 लोगों की मौत, फिरोजाबाद में पांच बच्चों सहित आठ ने दम तोड़ा
आगरा: पुलिस की नौकरी से दिया इस्तीफा, अब प्रियंका मिश्रा ने विभाग में जमा कराए डेढ़ लाख रुपये और किट