फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी: आगरा में एक ही बूथ पर मतदान करेंगे परिवार के सभी सदस्य

Thu, 16 Sep 2021 02:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

जिले में 3700 से अधिक पोलिंग बूथ हैं, आगरा जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा है। अब अलग-अलग स्थानों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
विज्ञापन
मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव 2022 नए नियम-कायदों से होगा। इस बार तीन महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। पहला, एक परिवार के सभी सदस्य एक ही बूथ पर मतदान करेंगे। दूसरा, पोलिंग पार्टियां एक स्थान की जगह अलग-अलग स्थानों से रवाना होंगी। तीसरा बूथों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक नहीं होगी। जिला प्रशासन ने इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव भेजा है। 

विज्ञापन

 जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि कोरोना गाइड लाइन के तहत चुनाव प्रक्रिया होगी। आयोग लगातार समीक्षा कर रहा है। मतदाता सूची बनाने में यह ध्यान रखा जा रहा है कि एक परिवार के सभी सदस्यों की वोट एक ही पोलिंग बूथ पड़े। जिले में 3700 से अधिक पोलिंग बूथ हैं। बूथों पर जो कमियां हैं उन्हें दूर कराया जा रहा है। दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा पर विचार चल रहा है। 

दिल्ली-बिहार से मंगाईं ईवीएम मशीनें
विधानसभा चुनाव में जिन ईवीएम व वीवीपेट मशीनों का इस्तेमाल होगा उन्हें बिहार व दिल्ली से मंगाया जा रहा है। आगरा के लिए 1700 ईवीएम मशीनें आएंगी। 

फरवरी में प्रस्तावित हैं चुनाव
सूबे की नई सरकार का फैसला मार्च में होगा। फरवरी के दूसरे सप्ताह में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। 2017 की तरह इस बार भी आयोग सात से आठ चरणों में चुनाव करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:
आगरा: पुलिस की नौकरी से दिया इस्तीफा, अब प्रियंका मिश्रा ने विभाग में जमा कराए डेढ़ लाख रुपये और किट

आगरा: मंत्री के बयान से विभागों में मची खलबली, कहा-स्मार्ट सिटी के कामों की होगी जांच, नपेंगे दोषी
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें