फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क पर सिपाही ने वाहन चालक से ली रिश्वत, वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Fri, 31 Jan 2020 12:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सिपाही को रिश्वत देता वाहन चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के थाना पचोखरा में तैनात एक सिपाही का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो वाहन चालक से रिश्वत लेता दिखाई दे रहा है। मामला महीनेदारी का बताया गया है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


रिश्वत लेने का आरोपी हेड कांस्टेबल है। वीडियो में वो महीनेदारी की बात कर रहा है। बताया गया है कि इलाके में कई वाहन रात में अवैध तरीके से चलते हैं। इन वाहन के चालकों ने पुलिस से महीनेदारी बांध रखी है। 

यह वीडियो किसी वाहन चालक ने वायरल किया है। मामले में थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जांच के बाद संबंधित आरक्षी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें